लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व में होगा कबीर गायन

0
photo_6165806268355295743_y

श्याेपुर 24.01.2024
लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व में होगा कबीर गायन
ब्यूरोचीफ, नबी अहमद कुरैशी, श्योपुर मध्यप्रदेश
गणतंत्र दिवस की संध्या पर लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्योपुर में किया जायेगा। 26 जनवरी को सांय 07 बजे से आयोजित भारत पर्व कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग की ओर से भेजे गये दल द्वारा कबीर गायन की प्रस्तुती दी जाएगी। प्रेम सिंह, मोहन सिंह, दिपालीपुरिया तथा उनकी 8 सदस्यीय टीम द्वारा यह प्रस्तुती दी जायेगी। इसके साथ ही आयुषी चौहान द्वारा देशभक्ति गीतो की प्रस्तुती दी जाएगी। इस अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *