Site icon NBS LIVE TV

कूनो नेशनल पार्क में बढ़ा चीतों का कुनबा

YouTube player

श्याेपुर 24.01.2024 कूनो नेशनल पार्क में बढ़ा चीतों का कुनबा, ज्वाला ने तीन नहीं चार शावकों को दिया जन्म
– कूनो नेशनल पार्क में 8 हुई शावको की संख्या, अब 21 हो गए चीता और शावक। ब्यूरोचीफ, नबी अहमद कुरैशी, श्योपुर मध्यप्रदेश
कूनो नेशनल पार्क में मौजूद नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने तीन नहीं चार शावकों को जन्म दिया है। इससे पहले मंगलवार को अधिकारियों ने तीन शावकों की जन्म होने के बारे में जानकारी दी थी। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बुधवार को बताया कि नामीबियाई चीता ज्वाला ने कूनो नेशनल पार्क में चार शावकों को जन्म दिया है। अधिकारियों के मुताबिक ज्वाला के शावकों का जन्म 20 जनवरी को हुआ था। 10 महीने के अंतराल के बाद ज्वाला ने दूसरी बार शावकों को जन्म दिया है।बता दें कि, कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता ज्वाला ने तीन नहीं चार शावकों को जन्म दिया है। एक शावक वन विभाग अमले को दूसरे दिन मिला है। अब कूनो में 8 शावकों सहित चीतों की संख्या 21 हो गई है। बुधवार को वन विभाग टीम को एक और शावक मिला। जिसके केंद्रीय वन मंत्री ने बधाई देते हुए पोस्ट कर लिखा- ज्वाला ने तीन नहीं चार शावकों को जन्म दिया है।
बॉक्स: आठ हुई शावकों की संख्या
आशा से नए साल में 3 जनवरी को तीन शावकों को जन्म दिया था, इसके बाद 23 जनवरी को ज्वाला चीता ने दूसरी बार चार शाकवों को जन्म दिया। ज्वाला ने पिछले साल मार्च में चार शावकों को जन्म दिया था। हालांकि, उनमें से सिर्फ एक ही जीवित बच पाया। इस तरह अब कूनो में 8 शावक और 13 व्यस्क चीता मौजूद हैं। वर्जन-
कूनो नेशनल पार्क में ज्वाला चीता ने तीन नहीं चार शावको का जन्म दिया है। एक शावक के बारे में दूसरे दिन पता चला जब टीम ने नजदीक जाकर देखा। सभी चारों शावक पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। थिरूकुराल आर
डीएफओ, कूनो वन मंडल श्योपुर

Exit mobile version