100 महिलाओं ने शंख बजाकर परेड का शुभारंभ किया

0
download - 2024-01-26T181602.227

name-संपादक मर्सी सरकार location-नई दिल्ली…..100 महिलाओं ने शंख बजाकर परेड का शुभारंभ किया, ट्राई सर्विस कंटिंजेंट में सिर्फ महिलाएं शामिल हुईं——–देश का 75वां गणतंत्र इस बार कई मायनों में खास है। इस साल कर्तव्य पथ पर परेड और झांकियों में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा दिखी। सुबह साढ़े 10 बजे परेड शुरू हुआ तो 100 महिलाओं ने शंख और नगाड़ा बजाकर इसका आगाज किया। ये गणतंत्र दिवस के इतिहास में पहली बार हुआ।

इसके अलावा परेड में पहली बार तीनों सेनाओं की ओर से ऑल विमेन मार्चिंग कंटिंजेंट शामिल हुआ। इसमें तीनों सेनाओं की 60 महिलाएं शामिल हुईं। इस ट्राई-सर्विस टुकड़ी का नेतृत्व भारतीय सेना की कैप्टन शरण्या राव ने किया। पहली बार BSF महिला ब्रास बैंड और सीमा सुरक्षा बल की महिला टुकड़ी शामिल हुई। ऐन बी ऐस लाइव टीवी के लिए संपादक मर्सी सरकार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *