...

75वां गणतंत्र दिवस

0
download - 2024-01-26T181602.227

name-संपादक मर्सी सरकार 75वां गणतंत्र दिवस:दिव्यांग बच्चों के साथ अमिताभ बच्चन ने गाया राष्ट्रगान——-आज भारत में 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने-अपने अंदाज में गणतंत्र दिवस मनाया। अमिताभ बच्चन ने दिव्यांग बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस मनाते हुए वीडियो शेयर किया। वो दिव्यांग बच्चों के साथ साइन लैंग्वेज में राष्ट्रगान गाते दिखाई दे रहे हैं। ये उनकी तरफ से एक सराहनीय बदलाव है, जिसके लिए उनके फैंस उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें।अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने अपने अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दोनों एक्टर राष्ट्रीय ध्वज लेकर दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी वीडियो में वंदे मातरम गाना बज रहा है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- नया भारत, नया आत्म विश्वास, नई दृष्टी..हमारा समय आ गया है। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद…जय भारत। बता दें अक्षय और टाइगर एक साथ फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आने वाले हैं। ऐन बी ऐस लाइव टीवी के लिए मर्सी सर्कार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.