तीन नए कानून पर प्रदर्शनी लगाकर दी जानकारी

0
photo_6174768099870491497_y

श्याेपुर 27.01.2024
तीन नए कानून पर प्रदर्शनी लगाकर दी जानकारी
ब्यूरोचीफ, नबी अहमद कुरैशी, श्योपुर मध्यप्रदेश
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के अवसर पर वीर सावरकर स्टेडियम पर संसद द्वारा हाल ही में पारित किए गए तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के प्रति लोगोें में जागरूकता के उद्देश्य से जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
इन कानूनो का मुख्य उद्देश्य नागरिको के मानव अधिकारो एवं महिलाओ, बच्चो की सुरक्षा सुनिश्चित करना, पीडित-केन्द्रीत न्याय तंत्र स्थापित करना, जटिल प्रक्रियाओ के सरलीकरण से आपराधिक न्याय प्रणाली को और सुगम तथा सरल बनाना है। इन तीन नये कानूनो का लोगों के बीच अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से जिला जनसंपर्क कार्यालय श्योपुर के सहयोग से जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन मुख्य समारोह स्थल पर किया गया। वीर सावरकर स्टेडियम के मुख्य गेट पर लगाई गई यह प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केन्द्र रही तथा बडी संख्या में नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर पारित किये गये तीन नये कानूनो के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *