गांव चलो अभियान को लेकर कार्यशाला संपन्न

0
photo_6177191681196145528_y

श्याेपुर 29.01.2024
गांव चलो अभियान को लेकर कार्यशाला संपन्न
ब्यूरोचीफ, नबी अहमद कुरैशी, श्योपुर मध्यप्रदेश
गांव चलो अभियान के तहत 2047 तक भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा विकसित भारत की संकल्पना को पारित करेगा तथा 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए जन समर्थन जुटाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। ये बात संगठन के जिला प्रभारी राधेश्याम पारिख ने सोमवार को भाजपा कार्यालय पर गांव चलो अभियान को लेकर हुई कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
जिला प्रभारी राधेश्याम पारिख ने कहा कि, मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा दस सालों में गरीब कल्याण, नारी सशक्तिकरण, युवा उत्थान, सांस्कृतिक एवं गौरवशाली भारत के विकास की दृष्टि से अतुलनीय काम किए हैं। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक ले जाकर जनता का विश्वास अर्जित करने के उद्देश्य से भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर 4 फरवरी से 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान चलाया जाएगा। इस कार्यशाला में 2,3,4 फरवरी को मंडल स्तरीय कार्यशालाएं सम्पूर्ण 9 मंडलों में आयोजित की जाएगी। जिसमे एक प्रवासी कार्यकर्ता 24 घंटे तक गांव चलो अभियान के तहत अपना बूथ छोड़ कर दूसरे बूथ पर जाकर संगठनात्मक कार्य करेंगे। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाट ने कार्यशाला की प्रस्तावना रखी। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री शशांक भूषण ने किया तथा आभार व्यक्त संयोजक ने किया। इस दौरान कार्यशाला में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महावीर सिंह सिसोदिया, कैलाशनारायण गुप्ता, जिला महामंत्री शशांक भूषण, गिरधारी बैरवा, नगरपालिका अध्यक्ष रेणु सुजीत गर्ग, विजयपुर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश कुशवाह, मंडल अध्यक्ष सुमेर सिंह जादौन, मनोज डोम, मिथलेश मीणा, विश्राम सिंह कुशवाह, रिंकू शर्मा, मेहरबान सिंह यादव, नरेश कुशवाह, सीताराम राठौर, महिला मोर्चा जिलाअध्यक्ष सरोज तोमर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज सोनी सहित बड़ी संख्या में मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *