Site icon NBS LIVE TV

कांग्रेस का गढ़ कहा जाता है मालदा जिला

YouTube player

name-संपादक मर्सी सरकार location-मालदा…….कांग्रेस का गढ़ कहा जाता है मालदा जिला; 1 फरवरी को मुर्शिदाबाद में एंट्री———कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार (31 जनवरी) को बिहार से निकलकर एक बार फिर पश्चिम बंगाल में दाखिल होगी। यात्रा का यह 16वां दिन है। बिहार में 29 और 30 जनवरी दो दिन रहने के बाद यात्रा मालदा पहुंच रही है। इसके बाद 1 फरवरी को मुर्शिदाबाद पहुंचेगी। दोनों ही जिले कांग्रेस के गढ़ माने जाते हैं। बुधवार सुबह राहुल ने कटिहार में रोड शो किया।

इसके पहले 25 जनवरी की सुबह 11:30 बजे के करीब यात्रा पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले के बक्शीरहाट पहुंची थी। यात्रा को दो दिन का ब्रेक दिया गया था। 28 जनवरी को जलपाईगुड़ी से दोपहर 2:30 बजे से यात्रा फिर शुरू की गई थी। शाम को यात्रा सिलिगुड़ी पहुंची। रात्रि विश्राम के बाद 29 फरवरी को उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर होते हुए दोपहर में बिहार की सीमा में प्रवेश किया था। ऐन बी ऐस लाइव टीवी से सम्पादक मर्सी सरकार की रिपोर्ट

Exit mobile version