...

पुरानी रंजिश पर की मारपीट, मामला दर्ज

0
  1. श्याेपुर 31. 01.2024
    पुरानी रंजिश पर की मारपीट, मामला दर्ज
    ब्यूरोचीफ, नबी अहमद कुरैशी, श्योपुर मध्यप्रदेश
    कोतवाली थाना क्षेत्र के बगवाज में इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े में आधा दर्जन लाेगों ने मिलकर फरियादी की मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आबिद पुत्र सिद्धीक मुसलमान व साबिर के बीच किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसके चलते 24 जनवरी की शाम दोनों के कहासुनी हो गई और बात इतनी आगे बढ़ गई कि, साबिर खान, सादिक खान, सज्जो बाई, संप्पा निवासीगण बगवाज ने मिलकर लाठी-डंडों से उसकी मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आबिद पुत्र सिद्धीक खान की शिकायत पर अारोपितों के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.