राहुल गांधी ने देवघर वैद्यनाथ मंदिर में पूजा की

0
download (92)

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 21वें दिन शनिवार को झारखंड के देवघर पहुंचे। उन्होंने यहां बाबा वैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। राहुल इस दौरान गुलाबी धोती पहने और माथे पर चंदन लगाए नजर आए। यहां से वे धनबाद के लिए निकलेंगे। रात को टुंडी विधानसभा के हलकट्‌टा में रूकेंगे।

राहुल जब मंदिर से निकले तो वहां मौजूद लोगों ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, राहुल गांधी मुर्दाबाद के साथ-साथ जय श्रीराम के नारे लगाए।

इससे पहले आज सुबह राहुल की यात्रा गोड्डा से शुरू हुई। सरकंडा में उन्होंने लोगों से बातचीत में भाजपा और RSS पर नफरत फैलाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अरबपतियों का कर्ज माफ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड में चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है।

राहुल ने कहा- हमारी लड़ाई BJP-RSS के लोगों के दिल में भरी नफरत और डर के खिलाफ है। ये लोग नफरत की राजनीति करते हैं। ये लोग एक जाति को दूसरी जाति से, एक धर्म को दूसरे धर्म से और आदिवासियों को गैर-आदिवासियों से लड़ा रहे हैं।

इसी नफरत के खिलाफ हम भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर सबको जोड़ने और मोहब्बत की दुकान खोलने झारखंड आए हैं। PM मोदी ने अरबपतियों का कर्ज माफ किया है, लेकिन किसानों का कर्ज कभी माफ नहीं हो सकता। कांग्रेस की सरकार में किसानों का 72 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *