लाइनमैन की करंट लगने से हुई मौत, परिजनों ने अस्पताल में की तोड़-फोड़

0

श्याेपुर 16.02.2024
लाइनमैन की करंट लगने से हुई मौत, परिजनों ने अस्पताल में की तोड़-फोड़
– डाबीपुरा गांव में बिजली लाइन पर काम करते समय लगा आउटसोर्स लाइनमैन को करंट।
ब्यूरोचीफ, नबी अहमद कुरैशी, श्योपुर मध्यप्रदेश
शुक्रवार को डाबीपुरा गांव में बिजली लाइन पर आउटसोर्स कंपनी के लाइनमैन केशव कुशवाहा को करंट लग गया। व्यक्ति को उपचार के लिए विजयपुर के सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना से नाराज मृतक के परिजनों ने अस्पताल में तोड़-फोड़ और जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने अस्पताल में ही मृतक के साथी लाइनमैन और उपचार करा रहे मरीज को बेरहमी से पीटाई भी की। घटना की जानकारी लगते ही विजयपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शांत किया।
बॉक्स:
रास्ता जाम करने की कोशिश की
अस्पताल में हंगामा, मारपीट और तोड़फोड़ करने के बाद गुस्साए लोगों ने मोहना टेंटरा मार्ग पर विजयपुर के अस्पताल के बाहर चक्का जाम लगाने की कोशिश भी की। उन्होंने साथी लाइनमैन और बिजली कंपनी पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
बॉक्स:
नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी
विजयपुर थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा का बताया कि करंट लगने से एक आउट सोर्स कर्मचारी की मौत हो गई थी। बाद में अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। लोगों को समझाइश देकर रोक दिया है, आगे नियम अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *