...

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने 10 फर्मां से 13 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे

0
photo_6235480357407407191_y

श्याेपुर 17.02.2024
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने 10 फर्मां से 13 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे
ब्यूरोचीफ, नबी अहमद कुरैशी, श्योपुर मध्यप्रदेश
संभागायुक्त दीपक सिंह ने खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने के लिए शनिवार, रविवार और सोमवार को ग्वालियर-चंबल संभाग में विशेष अभियान चलाए जाने के निर्देश गत दिवस गूगल मीट के माध्यम से दिए गए थे। इसी क्रम में जिलाधीश संजय कुमार द्वारा संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर जिलेभर में कार्रवाई के लिए दिए गए निर्देशों के तहत आज खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा 6 फर्मों एवं 4 दूध विक्रेताओं से 13 खाद्य पदार्थों के लीगल सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। जिलाधीश ने कहा है कि खाद्य पदार्थो में मिलावट करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। विशेष अभियान के तहत जिलेभर में व्यापक स्तर पर खाद्य पदार्थां के सैंपल लिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा शनिवार को श्योपुर शहर में पुराने बस स्टैण्ड स्थित जय ट्रेडिंग कंपनी से सरसों एवं सोयाबी तेल, पुल दरवाजा स्थित छीतरमल बृजमोहन ऑयल मिल से सरसां तेल, इंडस्ट्रियल एरिया श्योपुर स्थित फर्म आईबी ऑयल मिल से सरसों तेल के लीगल सैंपल लिए गए। इसी प्रकार नर्सरी के सामने स्थित गोकुल डेयरी से मिश्रित दूध एवं घी, पाली रोड स्थित श्रीजी डेयरी से भैस के दूध, गणेश बाजार स्थित श्री गोपाल दूध डेयरी से मिश्रित दूध एवं घी के लीगल सैंपल लिए गए है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र जैन ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इसके अलावा दूध विक्रेता विष्णु एवं शैतान सिंह निवासी कलमी, विष्णु निवासी खिरनी एवं नरेश राव निवासी चौंडपुर से रेलवे स्टेशन के पास दूध के लीगल सैंपल लिए गए है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अलावा दिनेश लोधी, नरसिंह सोलंकी, बेल सिंह मोरी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.