...

किसान आंदोलन- छठा दिन, निहंग जमा हो रहे

0
download (86)

नाम-संपादक मर्सी सरकार….. स्थान-अंबाला ….किसान आंदोलन- छठा दिन, निहंग जमा हो रहे———किसान आंदोलन का आज रविवार (18 फरवरी) को छठा दिन है। दिल्ली कूच के लिए निकले किसान पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। इस आंदोलन के दौरान अब तक एक किसान और सब इंस्पेक्टर की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है।

हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी ग्रुप) की कुरुक्षेत्र में किसान-खाप पंचायत हुई। जिसमें फैसला लिया गया कि प्रदेश के सभी किसान संगठन और खापें ने एक साथ आंदोलन करेंगी। शाम को चंडीगढ़ में होने वाली किसान नेताओं की बातचीत पर नजर रहेगी। अगर मीटिंग में बात नहीं बनती तो बड़ा फैसला लिया जाएगा।

वहीं लुधियाना में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की मीटिंग हुई। किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि 22 फरवरी तक पंजाब के सभी टोल फ्री कराए जाएंगे। भाजपा के बड़े नेताओं के घरों का घेराव किया जाएगा।

केंद्र-किसानों के बीच शाम साढ़े 5 चंडीगढ़ में मीटिंग होगी। यह चौथी वार्ता है। इससे पहले 3 मीटिंग (8, 12 और 15 फरवरी) बेनतीजा रहीं थी। इस मीटिंग में कोई फैसला न हुआ तो किसानों ने दिल्ली कूच करने का ऐलान किया है।

उधर, केंद्र ने पंजाब के 7 जिलों पटियाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, बठिंडा, मानसा, मोहाली और मुक्तसर के कुछ हिस्सों में 24 फरवरी तक इंटरनेट बंद करा दिया है।

हरियाणा के भी 7 जिलों में 19 फरवरी की रात 12 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा। इन जिलों में अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.