उत्तराखंड सरकार रामलला के दरबार में

0

नाम-संपादक मर्सी सरकार….. स्थान- अयोध्या….उत्तराखंड सरकार रामलला के दरबार में——–उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ रामलला के दर्शन किए। सीएम ने रामलला को साष्टांग प्रणाम किया। इसके बाद मंत्रियों के साथ ग्रुप फोटो क्लिक कराई। सीएम ने कहा, ‘ अयोध्या और उत्तराखंड का संबंध गहरा है। हमें यहां जमीन मिलेगी, तो उत्तराखंड सदन बनाएंगे। उत्तराखंड का हर राम भक्त अयोध्या आना चाहता है।”
मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सीएम मंत्रियों के साथ अयोध्या एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां जिलाधिकारी नीतीश कुमार और भाजपा कार्यकर्ताओं ने CM धामी का स्वागत किया। इसके अलावा कलाकारों ने सांस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति से उनका वेलकम किया। उन पर फूल बरसाए और तिलक किया।
एयरपोर्ट पर पत्रकारों से सीएम ने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि रामलला अपने स्थान पर फिर से 500 वर्षों के बाद विराजे हैं। आज हम रामलला के दर्शन के लिए आए हैं। प्रभु सभी पर कृपा करें। यही कामना करते हैं कि प्रदेश और देश का विकास हो। पहले रामलला को देखकर मेरे मन मे भावुकता होती थी, लेकिन आज भव्य मंदिर में प्रभु राम को देखकर खुशी होती है।ऐन बी ऐस लाइव टीवी से संपादक मर्सी सरकार की रिपोर्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *