. पंजाब के 14 हजार किसानों का शंभू बॉर्डर से दिल्ली कूच शुरू हो गया

0
download (86)

नाम-संपादक मर्सी सरकार….. स्थान-चंडीगढ़…. पंजाब के 14 हजार किसानों का शंभू बॉर्डर से दिल्ली कूच शुरू हो गया है। ये 1200 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ राजधानी की तरफ निकल रहे हैं। उधर, खनौरी बॉर्डर से भी किसान हरियाणा में घुसने की कोशिश में हैं। यहां भी 800 ट्रैक्टर इनके साथ हैं।

निकलने के पहले शंभू बॉर्डर पर अरदास की गई। इसके बाद कुछ किसानों ने आगे बढ़ने की कोशिश की तो हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले दाग दिए। जिसके बाद शंभू बॉर्डर पर माहौल तनावपूर्ण है। आंसू गैस से बचने के लिए किसानों ने स्पेशल मास्क और इयर बड्स पहने। शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पुलिस अलर्ट पर हैं। यहां पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात है।

केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने किसानों से बातचीत के लिए फिर से न्योता भेजा है। अगर किसान बातचीत के लिए तैयार हो जाते हैं, तो यह पांचवीं बैठक होगी। अब तक की सभी बैठकें बेनतीजा रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *