भाजपा ने संदेशखाली की पीड़ितों का वीडियो जारी किया

0
download (86)

नाम-संपादक मर्सी सरकार….. स्थान-कोलकाता.. भाजपा ने संदेशखाली की पीड़ितों का वीडियो जारी किया:महिलाएं बोलीं- रात 2 बजे उठा ले जाते थे——–बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं से यौन उत्पीड़न मामले में भाजपा ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। भाजपा ने लिखा- संदेशखाली का ऐसा सच जो हमारी अंतरात्मा को झकझोर कर रख देगा। ममता बनर्जी इस सच को छिपाने की कोशिश कर रही हैं।

20 मिनट 41 सेकेंड की इस डॉक्यूमेंट्री में संदेशखाली की महिलाएं अपने अनुभव बता रही हैं। इसमें एक महिला ने दावा किया कि TMC नेता शिबप्रसाद हाजरा यानी शिबू हाजरा उन्हें घर से उठवाकर ले जाता था। TMC के लोग लड़कियों की सुंदरता देखकर उन्हें अपने साथ ले जाते थे। उनके लिए लड़कियां एंटरटेनमेंट थीं।

एक महिला ने बताया कि हाजरा के लोग रात के दो बजे बुलाने आते थे। कहते थे कि दादा (शिबू हाजरा) बुला रहे हैं। उनका आदेश मतलब भगवान का आदेश। मैं रात के दो बजे जाती थी और सुबह 5 बजे आती थी। मैं दुकान चलाती हूं। उनके बुलाने पर नहीं जाती तो मेरी दुकान तोड़ देते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *