जीशान सिद्दीकी बोले- कांग्रेस मुस्लिमों से भेदभाव करती है

0
download - 2024-02-23T220338.096

नाम-संपादक मर्सी सरकार….. स्थान-मुबंई जीशान सिद्दीकी बोले- कांग्रेस मुस्लिमों से भेदभाव करती है———मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद जीशान सिद्दीकी ने गुरुवार (22 फरवरी) को कांग्रेस पर हमला बोला। जीशान ने दावा किया कि राहुल गांधी से मिलने के लिए उन्हें 10 किलो वजन घटाने के लिए कहा गया था।

जीशान ​​वांड्रे ईस्ट से कांग्रेस विधायक और पार्टी के पूर्व नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे हैं। बाबा सिद्दीकी ने 8 फरवरी को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। उन्होंने अजित पवार की NCP जॉइन की थी। कांग्रेस ने 21 फरवरी को जीशान को मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाया था।

इसको लेकर जीशान सिद्दीकी ने कांग्रेस पर हमला बोला। जीशान ने कहा- महाराष्ट्र के नांदेड़ में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल के एक करीबी ने मुझसे कहा कि अगर उसने मिलना है, तो वजन कम करना होगा। जीशान ने पार्टी पर मुस्लिम नेताओं के साथ भेदभाव का भी आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *