...

प्रभारी कलेक्टर ने किया हेलीपेड स्थल का निरीक्षण

0
IMG-20240224-WA0046.jpg

श्याेपुर 24.02.2024
प्रभारी कलेक्टर ने किया हेलीपेड स्थल का निरीक्षण
ब्यूरोचीफ, नबी अहमद कुरैशी, श्योपुर मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री डा मोहन यादव का 26 फरवरी को श्योपुर के कराहल के सेंसईपुरा में कार्यक्रम प्रस्तावित है, इस कार्यक्रम को देखते हुए प्रभारी कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का जायजा लिया गया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अतेंद्र सिंह गुर्जर, एसडीएम कराहल उदयवीर सिंह सिकरवार, एसडीओपी प्रवीण आष्ठाना, तहसीलदार रवीश भदौरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। प्रभारी कलेक्टर डा. अनुज कुमार रोहतगी ने सेंसईपुरा रेस्टहाउस परिसर स्थित सभा स्थल का निरीक्षण किया तथा अभी तक कि तैयारियों व व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया इस दौरान उन्होनें जंगल रिसोर्ट में चीता प्रोजेक्ट को लेकर आयोजित होने वाली रिव्यू बैठक के लिए सभाकक्ष में की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। प्रभारी कलेक्टर डा. अनुज कुमार रोहतगी द्वारा अधिकारियों के साथ बांसेड में बनाए गए हेलीपेड स्थल का निरीक्षण भी किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.