डोंगरगढ़ में आचार्य विद्यासागर महाराज की विनयांजलि सभा-

0
download (86)

नाम-संपादक मर्सी सरकार….. स्थान-राजनांदगांव…..डोंगरगढ़ में आचार्य विद्यासागर महाराज की विनयांजलि सभा——-डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थ में विनयांजलि सभा का आयोजन किया गया है। आचार्य विद्यासागर जी महाराज की विनयांजलि सभा में भावी आचार्य श्री समय सागर जी महाराज भी मौजूद हैं। शाम 7 बजे से देशभर में इसका आयोजन किया जाएगा।

17-18 फरवरी की रात 2:35 बजे चंद्रगिरी तीर्थ में ही विद्यासागर जी महाराज महा समाधि में लीन हुए थे। उन्होंने मुनि समय सागर जी महाराज को आचार्य पद देने की घोषणा भी कर दी थी। इसके बाद 22 फरवरी को समय सागर जी महाराज चंद्रगिरी पहुंचे।
विद्यासागरजी महाराज की वैशाली नगर विधानसभा में भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। विधायक रिकेश सेन ने यह घोषणा जैन समाज से चर्चा कर की है। उन्होंने कहा कि, प्रतिमा स्थल चयन कर जल्द ही प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके आस-पास क्षेत्र को भी व्यवस्थित रूप से सजाया संवारा जाएगा ताकि लोग मुनिश्री के संदेश को आत्मसात कर उनके द्वारा दी गई शिक्षा को अपने जीवन में अपना सकें, उन पर अमल कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *