गजल गायक पंकज उधास नहीं रहे

0

नाम-संपादक मर्सी सरकार….. स्थान-मुंबई…. गजल गायक पंकज उधास नहीं रहे———मशहूर गजल गायक पंकज उधास का आज 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी नायाब ने सोशल मीडिया पर दी है। गजल गायक पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें 10 दिन पहले मुंबई के ब्रीच कैंडी हाॅस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहां सोमवार सुबह 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

गजल सिंगर जाजिम शर्मा ने बताया कि वे पैंक्रियाज कैंसर से जूझ रहे थे। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा। फिलहाल उनका पार्थिव शरीर अस्पताल में ही रखा गया है। उनके भाइयों के आने पर पार्थिव शरीर को घर ले जाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *