...

राहुल गांधी की न्याय यात्रा से मिलेगी प्रदेश कांग्रेस को मजबूती

0
IMG-20240225-WA0072.jpg

श्याेपुर 25.02.2024
राहुल गांधी की न्याय यात्रा से मिलेगी प्रदेश कांग्रेस को मजबूती
ब्यूरोचीफ, नबी अहमद कुरैशी, श्योपुर मध्यप्रदेश
कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा मणिपुर से मुम्बई तक निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में शहर के पाली रोड़ स्थित होटल कूनो पैलेस में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुऐ जिला प्रभारी रामहरि शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा 2 मार्च को मुरैना से प्रदेश में प्रवेश करेगी यात्रा में भागीदारी के लिए अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित होंगे। शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी की यह यात्रा प्रदेश कांग्रेस को मजबूती देगी और हम आने वाले लोकसभा चुनाव में अधिक सीट जीतेंगे। इस दौरान विधायक बाबू जंडेल ने कहा की इस ऐतिहासिक यात्रा को सफल बनाने के लिए जिले से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेगै। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अतुल चौहान ने कहा की यह यात्रा राहुल गांधी की न्याय यात्रा है यह किसानों, गरीबों, शोषित वंचितों को न्याय दिलाने के लिए और केंद्र में बैठी भाजपा की ताना सरकार के खिलाफ आमजन को न्याय दिलाने के लिए निकाली जा रही है। चौहान ने अधीक से सभी कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में मुरैना पहुंचने की अपील की। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के महासचीव योगेश जाट, प्रदेश सचिव गिर्राज चौधरी, प्रदेश सचिव गिर्राज चौधरी, वरिष्ठ नेता दौलत राम गुप्ता, रामशंकर मीणा, रितेश तोमर, सेवादल अध्यक्ष डा कमल शर्मा, राहुल चौहान, संजीव कुशवाह, चिनी कुर्रेशी आदि ने भी अपने सुझाव दिए। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव कुंजबिहारी सर्राफ, रमेश गोयल, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश मीणा, सत्यप्रकाश शर्मा, इंसाफ खान,वाहिद खान, कैलाश गर्ग, जगदीश जागा, सखावत ख़ान, रज्जाक अहमद, रमेश सुमन, अशोक गौड़, पुष्पराज यादव, राजु वैष्णव, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.