...

केन्द्रीय वन मंत्री, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री, सहरिया विकास प्राधिकरण अध्यक्ष आएंगे श्योपुर

0
IMG-20240225-WA0036.jpg

श्याेपुर 25.02.2024
केन्द्रीय वन मंत्री, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री, सहरिया विकास प्राधिकरण अध्यक्ष आएंगे श्योपुर
ब्यूरोचीफ, नबी अहमद कुरैशी, श्योपुर मध्यप्रदेश
भारत सरकार के केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेन्द्र यादव 26 फरवरी को श्योपुर जिले के प्रवास पर रहेगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय वन मंत्री भारत सरकार भूपेन्द्र यादव 26 फरवरी को ग्वालियर से प्रस्थान कर दोपहर 03 बजे सेंसईपुरा पहुचेंगे तथा चीता प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक सहित अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। केन्द्रीय वन मंत्री कार्यक्रम में शामिल के उपरांत शाम 5.15 बजे हेलीकॉप्टर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। इसी प्रका प्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार जिले के प्रवास पर रहेगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन एव पर्यावरण राज्यमंत्री अहिरवार 26 फरवरी को दोपहर 01 बजे शिवपुरी से प्रस्थान कर दोपहर 2.30 बजे सेंसईपुरा पहुचेंगे तथा हेलीपेड स्थल पर मा. मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे, इसके उपरांत चीता प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक सहित अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। राज्य स्तरीय सहरिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (कैबीनेट मंत्री दर्जा) तुरसनपाल बरैया 26 फरवरी को सेंसईपुरा पहुंचेगे तथा मुख्यमंत्री द्वारा चीता मित्रों को साईकिल वितरण एवं विभिन्न विकास, निर्माण कार्यो के लोकार्पण तथा शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य स्तरीय सहरिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष बरैया 26 फरवरी को प्रातः 7.30 बजे विजयपुर से सेसईपुरा के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.