...

पंचतत्व में विलीन होंगे पंकज उधास

0
download - 2024-02-26T171751.302

नाम-संपादक मर्सी सरकार….. स्थान-मुंबई….पंचतत्व में विलीन होंगे पंकज उधास:अंतिम विदाई देने पहुंचे जाकिर हुसैन, विद्या बालन; मुंबई स्थित हिन्दू क्रिमेटोरियम में हाेगा अंतिम संस्कार———-मशहूर गजल गायक पंकज उधास आज पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे। शाम 3 से 5 बजे के बीच मुंबई के वर्ली स्थित हिन्दू क्रिमेटोरियम में उनका अंतिम संस्कार होगा। मंगलवार सुबह उनका पार्थिव शरीर मुंबई में उनके घर पर लाया गया। बीते सोमवार को उनका 72 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी नायाब उधास ने सोशल मीडिया पर दी।गजल सिंगर जैज़िम शर्मा ने दैनिक भास्कर को बताया कि वे पैंक्रियाज कैंसर से जूझ रहे थे। सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें 10 दिन पहले मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहां सोमवार सुबह 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पंकज के परिवार में पत्नी फरीदा और दो बेटियां नायाब और रेवा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.