सपा सांसद डॉ. बर्क का निधन:5 बार सांसद और 4 बार विधायक रहे

0

नाम-संपादक मर्सी सरकार….. स्थान-मुरादाबाद….सपा सांसद डॉ. बर्क का निधन:5 बार सांसद और 4 बार विधायक रहे———सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क का मंगलवार को निधन हो गया। वह 94 साल के थे। करीब 20 दिन पहले किडनी में इन्फेक्शन बढ़ने के बाद उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। सिद्ध अस्पताल के MD डॉ. अनुराग मेहरोत्रा ने बताया,”डॉ. बर्क का आज सुबह 9 बजे दिल का दौरा पड़ा। करीब 9.45 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।” 6 दिन पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव उनसे मिलने के लिए मुरादाबाद पहुंचे थे।

उनका पार्थिव शरीर सुबह 11 बजे संभल पहुंचा है। घर के बाहर समर्थकों की भीड़ है। परिवार के लोगों के मुताबिक, उनके पौत्र जियाउर्रहमान बर्क़ के संभल पहुंचने के बाद संभल में ही सुपुर्द-ए-खाक रस्म होगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *