...

संदेशखाली केस- BJP को धरना देने की परमिशन

0
download (27)

नाम-संपादक मर्सी सरकार…..स्थान-कोलकाता……..संदेशखाली केस- BJP को धरना देने की परमिशन———-कलकत्ता हाईकोर्ट ने संदेशखाली मामले में भाजपा को कोलकाता मैदान में धरना देने की परमिशन दे दी है। कोर्ट ने भाजपा को महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे 28 और 29 फरवरी को प्रोटेस्ट करने की अनुमति दी है।

कोर्ट ने प्रदर्शन के दौरान लाउडस्पीकर का इस्तेमाल न करने का निर्देश दिया। साथ ही शर्त लगाते हुए कहा कि इसमें 150 से ज्यादा लोग नहीं होने चाहिए।

BJP का आरोप था कि संदेशखाली में हुए यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के मामले में TMC सरकार प्रदर्शन नहीं करने दे रही है। इसी के बाद पार्टी ने हाईकोर्ट का रुख किया था।

दरअसल, संदेशखाली में महिलाओं ने TMC नेता शाहजहां शेख पर यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के गंभीर आरोप लगाए थे। महिलाओं का कहना है कि शाहजहां शेख जिसे चाहे उसे अपनी हवस का शिकार बनाता था। शाहजहां शेख राशन घोटाला मामले में ED के रेड के बाद से फरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.