17वीं लोकसभा का रिपोर्ट कार्ड-29 सांसद पूरे समय मौन रहे

0

 

नाम-संपादक मर्सी सरकार…..स्थान-नई दिल्ली——17वीं लोकसभा का रिपोर्ट कार्ड-29 सांसद पूरे समय मौन रहे———-17वीं लोकसभा (2019 से 2024) का कार्यकाल खत्म होने वाला है। इन पांच साल में 143 सांसद 729 प्राइवेट मेंबर बिल लाए, लेकिन इनमें से एक भी पारित नहीं हुआ। 25 सांसदों ने 500 से ज्यादा तो 113 ने 300 से ज्यादा सवाल पूछे।

29 सांसद ऐसे रहे, जिन्होंने एक भी सवाल नहीं पूछा। इनमें कांग्रेस से सोनिया गांधी, अखिलेश यादव, शत्रुघ्न सिन्हा भी शामिल हैं। अखिलेश मार्च 2022 में इस्तीफा दे चुके हैं, जबकि शत्रुघ्न अप्रैल 2022 में सदन पहुंचे हैं।

महाराष्ट्र के हरेक सांसद ने सबसे ज्यादा औसतन 370 सवाल पूछे। सबसे ज्यादा सवाल पूछने वाले 10 सांसदों में भी 7 महाराष्ट्र के हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश के सांसदों ने औसतन 275 तो राजस्थान के सांसदों ने 273 सवाल पूछे।

हाजिरी के मामले में हरियाणा के सांसद सबसे ऊपर रहे। ऐसे टॉप-10 सांसदों में 4 यहीं से हैं। 10 फरवरी 2024 को 17वीं लोकसभा का आखिरी और अंतरिम बजट सत्र खत्म हुआ था। इस अवधि तक संसद सत्र के दौरान 5 साल में कुल 274 बैठकें हुईं।

हमीरपुर सांसद 1261 चर्चा में मौजूद, महिलाओं में सुले ने 629 सवाल पूछे
तीन सांसद- सिरसा की सुनीता दुग्गल, अजमेर के भागीरथ चौधरी और कांकेर के मोहन मांडवी की 100% हाजिरी रही। सांसदों की औसतन 79% उपस्थिति रही, जो 16वीं लोकसभा में 80% थी। सबसे ज्यादा 654 सवाल बालुरघाट (प. बंगाल) के भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार ने पूछे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *