झारखंड में स्पेनिश महिला से गैंगरेप में 3 गिरफ्तार

0
download - 2024-03-04T191403.102

नाम-संपादक मर्सी सरकार…..स्थान-दुमका…. झारखंड में स्पेनिश महिला से गैंगरेप में 3 गिरफ्तार————-झारखंड के दुमका जिले में स्पेन की महिला से हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 4 की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को रविवार को दुमका कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

शुक्रवार की रात स्पेन से घूमने आई टूरिस्ट के साथ जिले के हंसडीहा के कुंजी गांव में 7 लोगों ने गैंगरेप किया था। शनिवार को मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने इन तीन लोगों को पहले हिरासत में लिया, फिर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तीन आरोपी कुंजी गांव के बताए जा रहे हैं।

विदेशी महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि पहले 2 लोग आए, फिर फोन कर 5 लोगों को बुलाया। सभी ने उनके साथ मारपीट की। फिर पति के हाथ बांधकर करीब ढाई घंटे तक सभी ने बारी-बारी से रेप किया।

इधर मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। रविवार देर शाम आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने घटनास्थल का जायजा लिया, फिर पीड़ित स्पेनिश कपल से मुलाकात की। आयोग ने DGP अजय कुमार सिंह को चिट्‌ठी लिखकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *