ISRO चीफ सोमनाथ को कैंसर, इंटरव्यू में कन्फर्म किया

0
download - 2024-02-27T194111.944

नाम-संपादक मर्सी सरकार…..स्थान-बेंगलुरु….ISRO चीफ सोमनाथ को कैंसर, इंटरव्यू में कन्फर्म किया———भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) प्रमुख एस सोमनाथ (60) को कैंसर होने का पता चला है। सोमनाथ ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में इस बात को कन्फर्म किया है।

सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग (23 अगस्त) के समय से स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियां आ रही थीं। हालांकि उस समय कुछ भी क्लियर नहीं था। मुझे भी इसे (कैंसर) लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं थी।

ISRO चीफ ने ये भी कहा कि आदित्य-L1 की लॉन्चिंग (2 सितंबर) के दिन हेल्थ इश्यूज के चलते चेकअप के लिए गया तो स्कैन में पेट में कैंसर कोशिकाओं में ग्रोथ का पता चला। सोमनाथ का ऑपरेशन हो चुका है। कीमोथेरेपी भी हुई।

एस सोमनाथ के कार्यकाल में ISRO ने इतिहास रचा। भारतीय अंतरिक्ष संस्थान ने न केवल चांद के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक चंद्रयान-3 की लैंडिंग कराई, बल्कि धरती से 15 लाख किमी दूर स्थित लैगरेंज पॉइंट पर सूर्य के अध्ययन के लिए आदित्य-L1 लॉन्च किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *