काशी विश्वनाथ में 5 लाख लोगों ने दर्शन किए

0
download - 2024-02-27T194111.944

 

नाम-संपादक मर्सी सरकार…..स्थान-उज्जैन/वाराणसी/देवघर….महाशिवरात्रि आज:महाकाल में 1.80 लाख और काशी विश्वनाथ में 5 लाख लोगों ने दर्शन किए———देशभर में आज (8 मार्च) महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। उज्जैन में भगवान महाकाल के पट रात 2:30 बजे खुले। सुबह भस्म आरती की गई। महाकाल का भांग-मेवे से शृंगार किया गया। मंदिर के पट शनिवार रात 10.30 बजे तक खुले रहेंगे। यानी भक्त 44 घंटे बाबा महाकाल के दर्शन कर सकेंगे। यहां 12 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। दोपहर 12 बजे तक 1.80 लाख लोग भक्त दर्शन कर चुके हैं।

उधर मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थित ओंकारेश्वर शिवलिंग के दर्शन गर्भ गृह के बाहर से ही हो रहे हैं। सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा है। सुबह 10 बजे तक यहां 5 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *