Site icon NBS LIVE TV

हरियाणा-पंजाब में आज 4 घंटे 55 जगह ट्रेन रोकेंगे किसान

पंजाब-हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 27 दिन से आंदोलन में डटे किसान दोपहर 12 से 4 बजे तक पूरे देश में ट्रेन रोकेंगे, जिसमें महिला किसान भी हिस्सा लेंगी। किसान पंजाब में 22 जिलों में 52 स्थानों पर ट्रैक पर बैठेंगे। हरियाणा के सिरसा में 3 जगह रेलवे ट्रैक जाम करने की तैयारी है। किसान मजदूर मोर्चा के कोऑर्डिनेटर सरवन सिंह पंधेर ने उत्तर भारत के 30 जिलों में रेल रोकने का आह्वान किया है।

Exit mobile version