.मोदी-राहुल चुनाव की घोषणा से पहले पूरा देश घूमे-

0
download (81)

नाम-संपादक मर्सी सरकार…..स्थान-नई दिल्ली…मोदी-राहुल चुनाव की घोषणा से पहले पूरा देश घूमे——–लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा के साथ ही भाजपा की अगुआई वाले ‘NDA’ और कांग्रेस के ‘I.N.D.I.A’ के बीच लड़ाई का मैदान सज गया है। चुनावी ऐलान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल लगभग पूरा देश घूम चुके हैं। देश के 543 लोकसभा सीटों में PM मोदी 501 और राहुल 358 सीटें कवर कर चुके हैं।

पिछले दो महीने के दौरान पीएम मोदी 17 राज्यों में गए हैं। वे 5-5 बार उत्तर प्रदेश-तमिलनाडु, 4 बार केरल, 3-3 बार बंगाल और गुजरात, 2-2 बार बिहार, असम, ओडिशा हरियाणा और राजस्थान, एक बार आंध्र प्रदेश, अरुणाचल, गोवा, झारखंड, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर गए। इस दौरान उन्होंने 501 सीटें कवर कीं।

दूसरी तरफ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ 63 दिन में 6,700 किलोमीटर का सफर किया। उन्होंने 14 जनवरी को मणिपुर से न्याय यात्रा शुरू की थी। इसके बाद वे नगालैंड, असम, अरुणाचल, मेघालय, बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, यूपी, एमपी, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र गए। इन राज्यों में लोकसभा की 358 सीटें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *