मुंबई के शिवाजी पार्क में शाम को I.N.D.I.A की रैली

0
download (83)

नाम-संपादक मर्सी सरकार…..स्थान-मुंबई…मुंबई के शिवाजी पार्क में शाम को I.N.D.I.A की रैली———-कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 63 दिन बाद महाराष्ट्र के मुंबई में समापन हो रहा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुंबई में मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक न्याय संकल्प पदयात्रा निकाली।

न्याय यात्रा के समापन को लेकर शिवाजी पार्क में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया है। इस पदयात्रा में उनके साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी मौजूद हैं।

समापन समारोह में राहुल के अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, राजद नेता तेजस्वी यादव और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव शामिल होंगे। शिवसेना (UBT), NCP (शरद गुट), आम आदमी पार्टी (AAP) सहित I.N.D.I.A ब्लॉक की अन्य पार्टियों के नेता भी पहुंचेंगे। इस रैली को विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *