मादा चीता गामिनी ने 5 नही 6 शावकों को दिया जन्म

0
IMG-20240318-WA0097.jpg

श्याेपुर 18.03.2024
मादा चीता गामिनी ने 5 नहीं, 6 शावकों को जन्म दिया, एक सप्ताह बाद 6वें शावक की पुष्टी
– अब कूनो में 14 शावक 13 व्यस्क समेत 27 चीते हो गए हैं।
ब्यूरोचीफ, नबी अहमद कुरैशी, श्योपुर मध्यप्रदेश
श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में बीते 10 मार्च को मादा चीता गामिनी ने 5 नहीं, बल्कि 6 शावकों को जन्म दिया था। वन विभाग को छठवां शावक निगरानी के दौरान सोमवार को नजर आया। सभी 6 शावकों की एक साथ तस्वीरें केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्वीट की हैं। सभी शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। 10 मार्च को बड़ी घास में होने की वजह से वन अमले को गश्त के दौरान 5 शावक ही नजर आए थे। अब कूनो में 14 शावकों सहित चीतों की संख्या 27 हो गई है। यह चीता प्रोजेक्ट के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय मंत्री यादव ने ट्वीट कर कहा, ‘गामिनी की विरासत आगे बढ़ी! खुशी का कोई अंत नहीं है। ये पांच नहीं बल्कि छह शावक हैं। पांच शावकों के जन्म की खबर के एक हफ्ते बाद अब यह पुष्टि हो गई है कि दक्षिण अफ्रीकी चीता गामिनी ने छह शावकों को जन्म दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *