Site icon NBS LIVE TV

जयपुर में जिंदा जले बिहार के 5 लोग

download - 2024-03-22T134604.411

YouTube player

नाम-संपादक मर्सी सरकार…..स्थान-जयपुर…..जयपुर में जिंदा जले बिहार के 5 लोग———-जयपुर में खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग से पूरा परिवार जिंदा जल गया। हादसे में तीन बच्चों की भी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सिलेंडर और चूल्हा कमरे के गेट पर ही रखा था इसलिए कोई भी बाहर नहीं निकल सका। घटना गुरुवार सुबह 7.30 बजे विश्वकर्मा थाना क्षेत्र के जैसल्या गांव की है।

ACP अशोक चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम 7.40 मिनट पर मौके पर पहुंच गई थी। घर में सिलेंडर जलता हुआ मिला था और कमरे का गेट ब्लॉक था।

Exit mobile version