आबकारी टीम ने पकड़ी अवेध शराब

0
IMG-20240324-WA0022.jpg

श्याेपुर 24.03.2024
आबकारी टीम ने पकड़ी अवैध शराब
ब्यूरोचीफ, नबी अहमद कुरैशी, श्योपुर मध्यप्रदेश
लोकसभा चुनाव को देखते हुए मदिरा के अवैध संग्रह, विक्रय, परिवहन पर कड़ा नियंत्रण रखने के लिए आबकारी अधिकारी भगवान सिंह के नेतृत्व में टीम द्वारा लगाता कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में टीम ने रविवार को रायपुरा में दबिश देकर अवैध शराब जब्त की है।
आबकारी टीम ने रायपुरा में दबिश दी, जहां जीतू शिवहरे से 40 पाव देशी मदिरा बरामद किए गए। आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई के दौरान जप्त की गई सामग्री की कीमत लगभग 2600 रुपये है। कार्रवाई में प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी संजीव कुमार धुर्वे, आबकारी उप निरीक्षक निधि जैन, बृजराज शर्मा, मुख्य आरक्षक कल्याण सिंह जादौन, आरक्षक राजेंद्र शर्मा, कोक सिंह रावत, विकास श्रीवास्तव, होमगार्ड सैनिकों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *