स्मृति बोलीं- जयराम रमेश गांधी परिवार के दरबारी

0
download - 2024-03-28T120744.226

नाम-संपादक मर्सी सरकार…..स्थान-नई दिल्ली…..स्मृति बोलीं- जयराम रमेश गांधी परिवार के दरबारी———–देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही चुनावों की सरगर्मी बढ़ गई है। तीखी बयानों का दौर जारी है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश को गांधी परिवार का दरबारी बताया है। स्मृति ने X पर लंबे-चौड़े कमेंट लिखे। ये भी कहा कि कांग्रेस की सत्ता चली गई, लेकिन दरबारी लोग हमारी सरकार के काम के आंकड़ों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं।

सोमवार (25 मार्च) को जयराम रमेश ने कहा था कि 10 साल में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय खासा नाकाम रहा है। नारी शक्ति सिर्फ एक नारा बनकर रह गया है। जून 2024 में महिलाओं के लिए अन्याय काल खत्म हो जाएगा। स्मृति ईरानी महिला एवं बाल विकास मंत्री हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *