केजरीवाल की गिरफ्तारी पर AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

0
download - 2024-03-28T192340.053

नाम-संपादक मर्सी सरकार…..स्थान-नई दिल्ली…केजरीवाल की गिरफ्तारी पर AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन———–दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। AAP कार्यकर्ता पीएम आवास का घेराव करने निकले थे। पुलिस ने पीएम आवास के आसपास धारा 144 लागू की है।

इधर, भाजपा कार्यकर्ता केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली सचिवालय की तरफ जा रहे कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकैडिंग तोड़ दी। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने डिटेन कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *