पलभर में जलकर खाक हाे गई खेतों में खड़ी 300 बीघा गेंहू की फसल

0
download - 2024-02-27T194111.944

स्क्रीप्ट
दिनांक- 01.04.2024
स्थान- श्योपुर
रिपोर्टर- नबी अहमद कुरैशी
स्लग- पलभर में जलकर खाक हाे गई खेतों में खड़ी 300 बीघा गेंहू की फसल कलेक्टर पहुंचे मौके पर नुकसान का पूरा मुवावजा मिलेगा कहा
एंकर…….
शहर के सोंईकलां क्षेत्र में सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों के चलते किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग भड़क गई। आग तेजी से फैल गई, जिससे 300 बीघा से भी ज्यादा जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल चलकर खाक हो गई। 50 से 55 किसानों की फसल जली है। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां आग बुझाने पहुंची। करीब 1 घंटे का समय बीत जाने के बाद भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका था। करीब साढ़े 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस आगजनी की वजह से किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। कई किसानों की फसलें पूरी तरह से जलकर खाक हो गई हैं। सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ भी मौके पर पहुंच गए हैं। किसानों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। इस वजह से आग समय पर नहीं बुझ सकी। उन्होंने नुकसान का पूरा मुआवजा दिए जाने की मांग की है। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने 24 घंटे के भीतर नुकसान का सर्वे पूरा कराए जाने और प्रावधान के तहत नुकसान का पूरा मुआवजा दिलाने की बात कही है।
विजुअल- 01, 02, 03

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *