संजय सिंह बोले- शराब घोटाला भाजपा ने किया है

0
download (3)

नाम-संपादक मर्सी सरकार…..स्थान-चूरू..संजय सिंह बोले- शराब घोटाला भाजपा ने किया है———–AAP नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके शराब घोटाले के पीछे भाजपा का हाथ बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया है।

जांच एजेंसी ED ने TDP सांसद मंगुटा रेड्डी और उनके पिता राघव रेड्डी पर दबाव डालकर केजरीवाल के खिलाफ बयान दिलवाया है।

संजय सिंह ने आगे कहा कि मंगुटा रेड्डी अब प्रधानमंत्री की तस्वीर लगाकर चुनाव लड़ रहे हैं। दरअसल, आंध्र प्रदेश में तेलगु देशम पार्टी (TDP), NDA की सहयोगी पार्टी है।

सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद बुधवार शाम संजय सिंह तिहाड़ जेल से रिहा हुए। वे छह महीने से जेल में बंद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *