रेली निकालकर दिया मतदाताओं को जागरूकता संदेश

0
IMG-20240405-WA0024.jpg

श्याेपुर 05.04.2024
रैली निकालकर दिया मतदाताओं को जागरूकता संदेश
ब्यूरोचीफ, नबी अहमद कुरैशी, श्योपुर मध्यप्रदेश
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश कुमार जांगिड के निर्देशानुसार तथा सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप नोडल अतेंद्र सिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में आगामी लोकसभा निर्वाचन के दौरान मतदान प्रतिशत बढाए जाने के लिए विभिन्न प्रकार के स्वीप गतिविधियों का आयोजन कर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
इसी क्रम में एनआरलएम अंतर्गत संचालित संकुल स्तरीय संगठन ललितपुरा एवं मानपुर द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया तथा नैतिक मतदान की शपथ ली गई। सीएलएफ मानपुर द्वारा स्वसहायता समूहो की महिलाओं के माध्यम से मानपुर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई तथा सीएलएफ कार्यालय पर नैतिक मतदान की शपथ ली गई। इस अवसर पर एनआरएलएम के जिला प्रबंधक अभिषेक भाले, समूह प्रेरक अनुज विजयवर्गीय एवं हेमराज वर्मा तथा समूह की महिलाएं उपस्थित थी। इसके साथ ही ललितपुरा संकुल द्वारा ग्राम ललितपुरा में जागरूकता रैली आयोजित कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया तथा नैतिक मतदान की शपथ ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *