हिमालय ग्लोबल वॉर्मिंग से हिमालय की ग्लेशियर झीलों पर खतरा

0
download (29)

नाम-संपादक मर्सी सरकार…..स्थाननई दिल्ली…हिमालय ग्लोबल वॉर्मिंग से हिमालय की ग्लेशियर झीलों पर खतरा बढ़ रहा है। बढ़ती गर्मी के कारण ये झीलें साल दर साल पिघल रही हैं। कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश की 28,043 ग्लेशियर झीलों में से 188 झीलें कभी भी तबाही का बड़ा कारण बन सकती हैं। इससे लगभग तीन करोड़ की आबादी पर बड़ा संकट मंडरा रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के डिजास्टर मैनेजमेंट डिवीजन और हिमालय पर्यावरण एक्सपर्ट की टीम द्वारा एक साल तक किए गए अध्ययन के बाद ये तथ्य सामने आए हैं। सबसे ज्यादा खतरे में पूर्वोत्तर की झीलें हैं। इनमें सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश की 129 झीलें हैं। जबकि लद्दाख और कश्मीर की 26, उत्तराखंड की 13 और हिमाचल प्रदेश की 20 झीलों पर भी खतरा है।की 188 ग्लेशियर झीलों से खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *