MP-बिहार समेत 14 राज्यों में आज बारिश की संभावना

0
download (32)

नाम-संपादक मर्सी सरकार…..स्थान-नई दिल्ली…MP-बिहार समेत 14 राज्यों में आज बारिश की संभावना————–देश के 14 राज्यों में बारिश और 8 राज्यों में हीटवेव की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

गुजरात, गोवा, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में लू का असर रहेगा। इन राज्यों का तापमान 43 डिग्री तक पहुंच चुका है। सबसे ज्यादा टेंपरेचर 44.5 डिग्री आंध्र प्रदेश के नंदयाल में रिकॉर्ड किया गया। दूसरे नबंर पर आंध्र का ही अनंतपुर शनिवार को तापमान 44.4 डिग्री पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *