MP-छत्तीसगढ़ समेत 4 राज्यों में आज बारिश-ओले का अलर्ट

0
download (32)

नाम-संपादक मर्सी सरकार…..स्थान-नई दिल्ली…MP-छत्तीसगढ़ समेत 4 राज्यों में आज बारिश-ओले का अलर्ट———–देश के 14 राज्यों में रविवार से शुरू हुआ बारिश का दौर आज सोमवार को भी जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में आज बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। वहीं, केरल, तेलंगाना, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बरसात हो सकती है।

गुजरात, गोवा, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में लू का असर रहेगा। इन राज्यों का मौजूदा तापमान 43 डिग्री तक पहुंच चुका है। रविवार को सबसे ज्यादा 44.5 डिग्री तापमान आंध्र प्रदेश के नंदयाल में रिकॉर्ड किया गया था।

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़ और मध्य महाराष्ट्र में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। इसके अलावा 9 से 12 अप्रैल के बीच केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *