Site icon NBS LIVE TV

अखंड सुहाग और इच्छित वर की कामना को लेकर उवक्तियों ने किया गणगौर पूजन

श्याेपुर 11.04.2024
अखंड सुहाग और इच्छित वर की कामना को लेकर महिलाओं, युवतियों ने किया गणगौर पूजन
– श्योपुर में पारंपरिक उल्लास के साथ महिलाओं ने मनाया गणगौर पर्व।
ब्यूरोचीफ, नबी अहमद कुरैशी, श्योपुर मध्यप्रदेश
शहर भर में गुरुवार को गणगौर पर्व मनाया गया। महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए ईसर-गणगौर माता बनाकर पारंपरिक वेशभूषा में पूजन किया। इस तरह जिले भर पर्व उल्लास के साथ मनाया गया।
शहर सहित अंचल में चैत्र शुक्ल तृतीया पर गणगौर पर्व पर अखंड सुहाग और इच्छित वर की कामना को लेकर महिला और युवतियों ने गणगौर पूजन किया। गणगौर पूजन के लिए बुधवार को ही महिलाओं ने सारी तैयार कर ली थी। महिलाओं ने बेसन, आटा व मैदा के मीठे गुणे बनाकर और ईसर-पार्वती की मिट्टी से प्रतिमा बनाकर और रंगों से सजाकर एक दिन पहले ही तैयार कर लिया था। शाम को भी महिलाओं ने गणगौर को पानी पिलाने की रस्म निभाई। पानी पिलाने के दौरान महिलाओं ने नाच-गाना भी किया।
बॉक्स:
अंचल में भी रही गणगौर पर्व की धूम :
राजस्थानी संस्कृति के रचे-बसे श्योपुर के अलावा ग्रामीण अंचलों में भी गणगौर द्वारा पारंपरिक अंदाज में मनाया गया। सुबह से ही महिलाओं ने सज-धज कर गणगौर पूजन किया। गणगौर पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह देखते बन रहा था। बड़ौदा, मानपुर, विजयपुर, वीरपुर, श्यामपुर, ढोढर, सोंईकलां, कराहल आदि कस्बों और गांवों में महिलाओं द्वारा महिलाओं का प्रिय और पसंदीदा गणगौर पर्व मनाया गया। महिलाओं ने एक जगह पर सामूहिक रूप से गणगौर पूजन किया।

Exit mobile version