पांच दिन से लापता महिला का फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

0
IMG-20240410-WA0058.jpg

श्याेपुर 11.04.2024
पांच दिन से लापता महिला का फांसी के फंदे पर लटका मिला शव
– विजयपुर के मंडी इलाके की की घटना, मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस।
ब्यूरोचीफ, नबी अहमद कुरैशी, श्योपुर मध्यप्रदेश
विजयपुर कस्बे में पांच दिन से लापता महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतरवाया और पीएम कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रं. 14 निवासी 47 वर्षीय गीता बाई पत्नी मावसिया कुशवाह शनिवार से घर से लापता हो गई थी, जिसकी थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई। पुलिस महिला की तलाश कर रही थी। बुधवार को मंडी में इलाके में दुकान लगाने वाले दुकानदारों ने बदबू आई तो उन्हाेंने स्कूल के पीछे जाकर देखा तो एक बबूल के पेड़ पर महिला का शव लटका हुआ था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंद से उतरवाया। शव चार-पांच दिन पुराना होने के कारण बदबू मारने लग गया था। महिला ने फांसी क्यों और किन कारणों के चलते लगाई इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि, मृतका के दो बेटे है जो शादी शुदा हैं, गीता ने गृहक्लेश की वजह से परेशान रहती थी। टीआइ सतीश दुबे का कहना है कि मर्ग कायम कर लिया पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *