कमिश्नर ने स्ट्रांग रूम मतगणना हाल का किया अवलोकन

0
IMG-20240411-WA0097.jpg

श्याेपुर 11.04.2024
कमिश्नर ने स्ट्रांग रूम, मतगणना हाल का किया अवलोकन
ब्यूरोचीफ, नबी अहमद कुरैशी, श्योपुर मध्यप्रदेश
चंबल संभाग के कमिश्नर संजीव कुमार झा द्वारा श्योपुर जिले के भ्रमण के दौरान लोकसभा निर्वाचन के तहत शासकीय पालीटेक्निक कालेज श्योपुर में बनाए गए स्टांग रूम का अवलोकन कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इसके साथ ही उन्होने मतों की गणना के लिए बनाए जाने वाले मतगणना हाल का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डा. अनुज कुमार रोहतगी, सहायक रिटर्निग आफिसर श्योपुर विधानसभा क्षेत्र एवं एसडीएम मनोज गढवाल, तहसीलदार प्रेमलता पाल, नायब तहसीलदार केके शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
संभागायुक्त संजीव कुमार झा द्वारा शासकीय पालीटेक्निक कालेज में श्योपुर एवं विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाए गए स्टांगरूम का अवलोकन किया गया तथा स्टांगरूम की सुरक्षा के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया गया। इसके साथ ही उन्होने शासकीय पालीटेक्निक कालेज में श्योपुर एवं विजयपुर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए बनाए जाने वाले मतगणना हाल का निरीक्षण भी किया। संभागायुक्त झा द्वारा लोकसभा निर्वाचन के तहत की गई तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डा. अनुज कुमार रोहतगी द्वारा लोकसभा निर्वाचन के तहत की गई तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *