सलमान के घर फायरिंग के आरोपी रिमांड पर

0
सलमान के घर फायरिंग

सलमान के घर फायरिंग के आरोपी रिमांड पर

नाम-संपादक मर्सी सरकार…..स्थान-मुंबई….

सलमान के घर फायरिंग के आरोपी रिमांड पर

—————एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग

करने वाले दो आरोपियों को मुंबई के किला कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। दोनों आरोपियों को मुंबई क्राइम ब्रांच ने सोमवार देर रात गुजरात के भुज से अरेस्ट किया था। उन्हें मंगलवार दोपहर मुंबई लाया गया।

पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपियों की पहचान विक्की गुप्ता और सागर पाल के तौर पर हुई है, जो बिहार के रहने वाले हैं। इन्होंने सलमान के घर की तीन रेकी की थीं और पांच राउंड फायर किए थे। आरोपियों ने जिस पिस्तौल से फायरिंग की थी, उसे रिकवर नहीं किया जा सका है।

पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपी सलमान के पनवेल वाले फार्म हाउस से 10 किमी दूर रुके थे। पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसने एक फेसबुक पोस्ट में इस वारदात की जिम्मेदारी ली थी। इससे पहले भी लॉरेंस गैंग ने कई बार सलमान को धमकी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *