रौद्र रूप दिखा रही गर्मी

0
Screenshot_20240418-013336.png

रौद्र रूप दिखा रही गर्मी

श्याेपुर 17.04.2024

ब्यूरोचीफ, नबी अहमद कुरैशी, श्योपुर मध्यप्रदेश

अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में जिले में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। दिन व रात के तापमान ने रिकार्ड तपन महसूस होने लगी है। श्योपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में गर्मी लगातार अपने तेवर दिखा रही है। तापमान में लगातार बढोतरी होने से दिन व रात में गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। चिकित्सकों के अनुसार भीषण गर्मी से बचाव जरूरी है। दोपहर के समय सिर पर कपड़ा लपेट कर चलना फायदेमंद होगा। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग शीतल पेय पदार्थों का सहारा भी ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *