...

केजरीवाल की हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

1
केजरीवाल की हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

केजरीवाल की हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत पर सोमवार 29 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है।

केजरीवाल 7 मई तक तिहाड़ जेल में रहेंगे।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति केस में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।

केजरीवाल को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 1 अप्रैल को (15 अप्रैल तक) तिहाड़ भेज दिया। इसके बाद कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल और फिर 7 मई तक बढ़ा दी।

सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल के मामले की पिछली सुनवाई जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर खन्ना की बेंच में हुई थी। इस दौरान केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी और ED की तरफ से सॉलिसिटर जनरल ने दलीलें रखी थीं। सिंघवी ने कोर्ट से कहा, ‘मैं कुछ चौंकाने वाले फैक्ट्स आपके सामने रखना चाहता हूं।’ इस पर कोर्ट ने कहा कि हमें नोटिस जारी करने दीजिए।

सिंघवी ने कहा कि करीब की तारीख (शुक्रवार 19 अप्रैल) दे दीजिए। इस पर कोर्ट ने कहा- हम आपको करीब की तारीख दे सकते हैं, लेकिन वो तारीख नहीं जो आपने सुझाई है। सिंघवी ने कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी केवल इसलिए थी, ताकि वे चुनाव प्रचार ना कर पाएं। कोर्ट ने कहा- हम इस महीने के आखिरी हफ्ते में सुनवाई करेंगे।

9 अप्रैल को हाईकोर्ट ने कहा था- अरेस्ट सही, ED ने पर्याप्त सबूत दिए
केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी और उसके बाद जांच एजेंसी की हिरासत में भेजे जाने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। हाईकोर्ट ने 9 अप्रैल को उनकी याचिका खारिज कर दी थी।

केजरीवाल ने कहा था कि ED के पास पिछले 9 महीने से ऐसे बयान थे। इसके बावजूद उन्हें लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अवैध रूप से गिरफ्तार किया गया। कोर्ट ने कहा कि गिरफ्तारी और रिमांड की जांच कानून के हिसाब से होगी ना कि चुनाव की टाइमिंग को देखकर। हाईकोर्ट के फैसले के एक दिन बाद 10 अप्रैल को केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे।

सिसोदिया इसी मामले में जेल में, संजय सिंह जमानत पर
केजरीवाल से पहले शराब नीति केस में AAP नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह की भी गिरफ्तारी हुई थी। सिसोदिया 26 फरवरी 2023 से जेल में बंद हैं। संजय सिंह को ED ने 4 अक्टूबर 2023 को गिरफ्तार किया था। इसी महीने 2 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी। तिहाड़ में 6 महीने रहने के बाद 3 अप्रैल को वो बाहर आए थे।

खुले कुएं में गिरी गाय, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला

गुरूवार की रात 8 बजे अपने पिता के साथ कहीं जा रही थी

कल नहीं होगा दिल्ली मेयर-डिप्टी मेयर का चुनाव

VVPAT वेरिफिकेशन पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

नितिन गडकरी महाराष्ट्र में चुनावी रैली में बेहोश हुए:

 

1 thought on “केजरीवाल की हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.