Site icon NBS LIVE TV

मोदी बोले- कांग्रेस ने कर्नाटक को लूट का ATM बनाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कर्नाटक के बागलकोट में जनसभा की।

उन्होंने कहा- कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक को भी अपनी लूट का ATM बना लिया है।

इतने कम समय में ही इन लोगों ने कर्नाटक का सरकारी खजाना खाली कर दिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा- आज ये लोग एक झटके में गरीबी हटाने का दावा करते हैं, लेकिन इनकी 60 साल की सरकार, इनकी कई पीढ़ियों का काम गवाह है कि वंचित वर्ग के लिए इनकी मानसिकता क्या रही है? उनके दुख, उनकी तकलीफ से कांग्रेस और उनके साथियों को कोई वास्ता नहीं था।

बागलकोट के बाद मोदी महाराष्ट्र के पुणे, सातारा, सोलापुर में भी जनसभाएं करेंगे। इससे पहले मोदी ने 28 अप्रैल (रविवार) को भी कर्नाटक के बेलगावी, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे और बेल्लारी में चार सभाएं की थीं।

  1. कांग्रेस की पहचान उनके पापों के कारण बनी है। उन्होंने कर्नाटक का सरकारी खजाना खाली कर दिया है। विधायकों को विकास निधि का पैसा नहीं मिल रहा है। वो दिन दूर नहीं जब यहां की सरकार अपने अधिकारियों को पेमेंट नहीं दे पाएगी। आपके बच्चे भूखे मर जाएंगे।
  2. कर्नाटक में कांग्रेस सरकार नहीं चला रही। वह वसूली गैंग चला रही है। कांग्रेस के नेता अपनी तिजोरी भरना चाहते हैं। हमारे बेंगलुरु ने देश का नाम ऊंचा किया है, लेकिन कांग्रेस ने इसे टैंकर हब बना दिया है।
  3. हुबली में हमारी एक बेटी के साथ बहुत गलत हुआ। उसे चाकू मारा गया। वो घटना के बारे में सुनकर हर किसी का दिल दहल गया, लेकिन कांग्रेस सरकार वोटबैंक की राजनीति कर है। तुष्टीकरण के लिए कांग्रेस किसी भी हद को पार कर सकती है।
  4. कर्नाटक में कट्टरपंथी ताकतें बेलगाम हुई है। कोई दुकानदार अपनी दुकान के अंदर हनुमान चालीसा सुनता है तो उसपर हमला होता है। ये आतंकवाद और कट्टरवाद की मानसिकता है। कांग्रेस वोट पाने के लिए इस मेंटेलिटी को प्रोटेक्ट कर रही है।
  5. सोशल मीडिया के जमाने में कांग्रेस टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल कर रही है। ये लोग फेक वीडियो बना रहे हैं। मेरी आवाज लगाकर कुछ भी खबर चला रहे हैं। अगर आपको कोई भी फेक वीडियो मिलता है तो उसे भाजपा को दें। तुरंत कार्रवाई होगी।
  6. कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में गरीबों की चिंता नहीं की थी। उन्होंने करोड़ों लोगों को बदहाली का जीवन जीने के लिए मजबूर कर रखा था। कांग्रेस के समय 18 हजार गांव के करोड़ों लोग अंधेरे में जिंदगी गुजारते थे। रात होते ही गांव में सन्नाटा पसर जाता था। कितनी पीढ़ियों तक बच्चों को पढ़ाई के लिए रोशनी नहीं मिली।
  7. मोदी को अवसर दिया गया तो हमने गांव तक बिजली पहुंचाने का संकल्प पूरा किया। उस समय ये मजाक उड़ाते थे कि पहाड़, जंगल से गुजरकर गांव तक बिजली कैसे पहुंचेगी। अब मोदी ने 75 फीसदी से ज्यादा घरों तक पानी पहुंचा दिया। 5 साल में 11 करोड़ कनेक्शन दिए।
  8. कांग्रेस को गरीब और वंचितों की रत्ती भर चिंता नहीं होती थी। कांग्रेस का यही रवैया हमारे बॉर्डर के गांवों को लेकर रहा। जानबूझकर उन्हें विकास से वंचित रखा गया। मोदी सरकार ने सीमा पर बसे गांवों को आखिरी गांव नहीं, पहला गांव कहा और विकास किया।
Exit mobile version