न्यायिक कर्मचारियों वा अधिवक्तागण ने किया रक्तदान

0
nbs live tv

nbs live tv

श्याेपुर 04.05.2024

न्यायिक कर्मचारीगण व अधिवक्तागण ने किया रक्तदान

ब्यूरोचीफ, नबी अहमद कुरैशी, श्योपुर मध्यप्रदेश

प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिविसेप्रा के अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्त की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, अधिवक्ता परिषद व जिला चिकित्सालय श्योपुर के समन्वय से शनिवार को जिला न्यायालय परिसर श्योपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के शुभारंभ में जिला न्यायाधीश द्वारा रक्तदान कर सभी लोगों को रक्तदान करने हेतु प्रोत्साहित किया व बताया कि रक्तदान जीवन में दिया जाने वाला सबसे बहुमूल्य दान है क्योंकि संसार की सभी वस्तुओं में रक्त ही किसी व्यक्ति के जीवन को बचाने के लिये सर्वाेत्तम उपयोगी है इसलिये सभी को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। जिविसेप्रा के सचिव अरूण कुमार खरादी ने रक्तदान कर सभी के प्रति आभार प्रकट किया व लोगों के मन में रक्तदान को लेकर फैली हुई भ्रांतियों को भी दूर किया। इस दौरान समस्त न्यायाधीशगण, अधिवक्ता परिषद के अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारीगण व पक्षकारगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *